Sensex 0 +   Nifty 0 +0.00
Login Email Password
Home » Discussion Board » Stock Ideas » MCX Trading Tips>>कमोडिटी बाजारः कच्चे तेल में क्या करें
Search Discussion Board:

MCX Trading Tips>>कमोडिटी बाजारः कच्चे तेल में क्या करें



MCX Trading Tips>>कमोडिटी बाजारः कच्चे तेल में क्या करें
Sara
21 March 2011, 18:45:05
हॉट कमोडिटी में आज कच्चा तेल सबसे ऊपर है। एमसीएक्स पर कच्चा तेल 1.5 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुका है। वहीं चांदी में भी करीब 1.5 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। जापान में मांग बढ़ने के अनुमान से लेड में करीब 1.5 फीसदी की तेजी आई है। पूरे बेस मेटल्स लेड ही आज बढ़त पर कारोबार कर रहा है। जापान का संकट बाकी दुनिया को कुछ फायदा भी पहुंचा रहा है। उम्मीद है कि अब स्टील और कॉपर की दाम नीचे आ जाएंगे।

जापान आयरन ओर और कॉपर का बड़ा इंपोर्टर है। जापान की कंपनियां दुनिया का 13 फीसदी स्टील और 9 फीसदी कॉपर इंपोर्ट करती हैं। कच्चे तेल में आज जोरदार तेजी आई है। जापानी कंपनियों की तरफ से डिमांड घटने का संकेत है क्योंकि उनके प्लांट कई दिनों से बंद चल रहे हैं। अगर ऐसा होता है भारत समेत दूसरे देशों में आयरन ओर और कॉपर के दाम घट जाएंगे। एमसीएक्स पर कच्चा तेल 1.5 फीसदी की उछाल के साथ 4600 रुपये के पार जा चुका है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के पीछे फिलहाल मुख्य रुप से जियोपॉलिटिकल टेंशन को ही बड़ा जिम्मेदार माना जा रहा है। पिछले एक महीने के दौरान कच्चे तेल में करीब 18 फीसदी की तेजी देखने को मिल चुकी है।

सोने और चांदी में आज जोरदार तेजी आई है। एमसीएक्स पर सोना करीब आधे फीसदी की बढ़त के साथ 21,000 रुपये के पास पहुंच गया है। वहीं चांदी में भी करीब 1.5 फीसदी का उछाल आया है। विदेशी बाजार में आई तेजी का असर घरेलू कारोबार पर पड़ा है।
For more details visit http://mcx-ncdex-commodity-trading-tips.blogspot.com/

 


 
 
HOME COMMUNITY Financial Tools Financial Utility About
My Profile
My Financial Plan Change Password
Account Settings
My Network
Build My Network
Stock Pivot Table
EMI Calculator
Future Value
Real Estate Vs Equities
Maturity Value Calculator
Online Financial Planner
Download Mutual Fund Forms
WealthMonk
Contact Us
Privacy Statement
Terms of Use
Advertise with us
Disclaimer
Copyright (C) 2008-09 WealthMonk