|
|
Sara
|
| 15 March 2011, 19:13:44 |
|
चांदी में आज तेज गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी करीब 2 फीसदी से ज्यादा टूट चुकी है। वहीं कॉमैक्स पर चांदी करीब 2.75 फीसदी तक टूट कर 35 डॉलर से भी नीचे आ चुकी है। जापान में मांग घटने के अनुमान से चांदी में बिकवाली आई है। दुनिया में चांदी की कुल खपत का करीब 9 फीसदी मांग जापान की ओर से रहती है। एमसीएक्स पर पिछले एक हफ्ते के दौरान चांदी की कीमतों में करीब 5 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। वहीं विदेशी बाजार में चांदी करीब 8 फीसदी टूट चुकी है।
http://mcx-ncdex-commodity-trading-tips.blogspot.com/ |